Search

 
 
 

जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा में पीएनएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम

 
  • साइंस से रचना, आर्टस से प्रियंका और कॉमर्स से चांदनी रहीं टॉपर
Gomoh : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर बोर्ड परीक्षा (12वीं बोर्ड) के तीनों सकायों का रिजल्ट 30 मई को जारी किया. इस परीक्षा में पंडित मेमोरियल इंटर कॉलेज गोमो की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में रचना गोस्वामी 430 अंक लाकर टॉपर रही. वहीं आर्टस से प्रियंका कुमारी (399 अंक) और कॉमर्स से चांदनी विश्वकर्मा (375 अंक) टॉपर रही. साइंस में राज कुमार 392 अंक लाकर सेकेंड और निशी  कुमारी 381 अंक लाकर थर्ड टॉपर रहे. आर्टस की बात करें तो संजना मंडल 396 अंक और संजना कुमारी 370 अंक लाकर कॉलेज के सेकेंड और तृतीय टॉपर रही. कॉमर्स में साध्या  सारा 370 अंक और सक्षम कुमार 369 अंक प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. छात्रों की सफलता पर उनके माता-पिता, परिजन और कॉलेज के अध्यापक ने बधाई दी. इंटर कॉलेज  के प्रभारी प्राचार्य कांति रथ महतो ने कहा है कि  कॉलेज के छात्रों का शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ है. लड़कों की तुलना में लडकियों का प्रदर्शन अच्छा रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही