Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैलेंटाइन वीक पर युवती का छलका दर्द, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे

Patna : 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है. युवा अलग- अलग ढंग से सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं बिहार की एक युवती ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पत्र लिख कर अपना दर्द बयान किया है. युवती ने पत्र में लिखा है कि आपने तो लव मैरिज कर ली है, लेकिन बिहार में हम जैसे बेरोजगारों की शादी में अड़चन आ रही है. हम अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे हैं. युवती ने आगे लिखा कि सोचा था कि नौकरी लगते ही अपने लवर को प्रपोज करेंगे, लेकिन वो तो होने से रहा. एक तो वैकेंसी नहीं निकलती है. वैकेंसी निकल भी गई जो पेपर लीक हो जाता है.  इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-during-chain-snatching-criminals-shot-4-people-including-woman/">पटना

: चेन स्नैचिंग के दौरान अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली

तेजस्वी यादव को पत्र लिखने वाली युवती पटना की रहने वाली

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव को पत्र लिखने वाली युवती का नाम पिंकी है जो पटना की रहने वाली है.पिंकी ने एक पन्ने की चिट्ठी तेजस्वी यादव के नाम लिखी है. पत्र में युवती ने अपना वैलेंटाइन वीक न सेलिब्रेट कर पाने का कसूरवार बेरोजगारी को बताया है. पिंकी ने चिट्ठी में उस युवक का जिक्र भी किया है, जिसे वो प्रपोज करना चाहती थी. लेकिन बेरोजगारी के चलते पिंकी का यह सपना पूरा नहीं हो सका. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/letter.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

 पिंकी ने पत्र में लिखा कि....

पिंकी ने चिट्ठी में लिखा कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं. आप तो लव मैरिज कर लिए हैं, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है. हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं. अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं. सोचा था कि नौकरी लगते ही प्रपोज मारेंगे, लेकिन नौकरी तो लगी ही नहीं. वैकेंसी आती भी है तो पेपर लीक हो जाता है. इ सब देखते - देखते लगता है कि इहो वैलेंटाइन अइसही पार हो जायेगा और हम प्रपोज भी न कर पाएंगे. हम इधर कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं और बाबूजी मने मन हमारे विआह के तैयारी में. हमारी सारी सहेली का बच्चा भी हो गया है विवाह के बाद. मन बहुत मायूस हो रहा है इ सब सोच-सोच के. बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं, तो लेखक साहब किसी और के साथ फरार हो जाएंगे. प्यार बिना नौकरी लेकर क्या करेंगे. आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन -साइडेड लभर पिंकी(फ्रॉम पटना)  इसे भी पढ़ें - 10">https://lagatar.in/mohan-bhagwats-visit-to-bhagalpur-on-february-10-security-increased-after-receiving-threat/">10

फरवरी को मोहन भागवत का भागलपुर दौरा, धमकी मिलने के बाद बढाई गई सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही