Search

 
 
 

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना की छात्राओं ने सैनिकों को बांधी राखी

 
Ramgarh: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में सावन के पवित्र महीने में पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले भाई-बहन के महत्वपूर्ण त्योहार रक्षाबंधन पर विद्यालय की बच्चियों ने सिख रेजिमेंटल सेंटर व पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के वीर सैनिकों को राखी बांधी. डीएवी बरकाकाना परिवार ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से वशीभूत होकर पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजिमेंटल सेंटर के जवानों को पहली बार राखी बांधने का निर्णय लिया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर राखी संग्रहण का काम किया. एकादश की जन्नत जारा, आकर्षण अदिप्ति, तान्या शर्मा, सोनम कुमारी, सृष्टि भारद्वाज, कुमकुम, श्रद्धा, पूर्णिमा, शिफा फरीदी, अनुष्का कुमारी, निहारिका, दीक्षा, रिया कुमारी, वर्ग नवम् की पदमा सहाय, श्रेया, आख्या, सत्या, अनुराधा, कोमल, पलक, आकांक्षा , समीक्षा वर्ग दशम की अक्षिता, जोह फारूक, अजरा, रक्षा, सोनाक्षी ने देश के जवानों को राखी बांधकर उन्हें देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षित करने का महत्वपूर्ण काम किया. इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की ओर से राखी संग्रह करने वाले आयुष, पीयूष, आर्यन भी थे. जवानों ने इस अनूठी पहल पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही खुशी का बात है कि इस दूरदराज क्षेत्रों में हमारी सुध लेने वाला कोई है, बहनों के द्वारा बांधी गई इस राखी का मान हम अवश्य रखेंगे. जवानों ने इस अवसर पर बच्चियों को अपनी सेना की ओर से मोमेंटो और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि जो देश की रक्षा करते हैं उनका सुरक्षित रहना बहुत ही जरूरी है. हमारे विद्यालय की बच्चियां उनकी रक्षा की कामना करती हैं. साथ ही उन्हें राखी बांधकर देश के प्रति उनके समर्पण को और भी सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही हैं. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही