Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला कॉलेज में खुला एनएसएस का गर्ल्स यूनिट, प्रो अर्चना सुरीन बनीं अधिकारी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक अलग गर्ल्स यूनिट कॉलेज परिसर में गुरुवार को खुल गया है. इसको लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. गर्ल्स एनएसएस यूनिट संचालित करने के लिए महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रोफेसर अर्चना सुरीन को कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. पत्र प्राप्त करते ही प्रो अर्चना ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. मालूम हो कि घाटशिला महाविद्यालय में एनएसएस का अलग गर्ल्स यूनिट खोलने को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने पिछले माह कोल्हन विश्वविद्यालय को प्रस्ताव दिया था. स्वीकृति मिलते ही महाविद्यालय की छात्राएं एनएसएस में शामिल होने के लिए आवेदन करने लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anishs-body-reached-the-city-from-palamu-crowd-gathered-in-the-last-journey/">जमशेदपुर

: पलामू से शहर पहुंचा अनीश का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही