Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद चाईबासा पहुंची गीता कोड़ा का भव्य स्वागत, झारखंड से 2024 में 11 कांग्रेसी सांसद भेजें: मधु कोड़ा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को चाईबासा में सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया. सबसे पहले सरायकेला मोड़ पर कांग्रेसजनों ने सांसद गीता कोड़ा एवं मधु कोड़ा के पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. उसके बाद मोटरसाइकिल और पैदल ही हाथ में कांग्रेस पार्टी का झंडा लिये जुलूस के रूप में जगह -जगह स्वागत अभिनंदन करते सांसद के संग कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे.

2024 में पार्टी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाना है

कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सांसद गीता कोड़ा पूर्व, मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकू का स्वागत एवं अभिनंदन जिला कमेटी, नगर कमेटी प्रखंड कमेटी एवं सभी विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चेयरमैन ने किया. मौके पर सांसद सह नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि आगामी 2024 का चुनाव का परिणाम बेहतर होना चाहिये. 2024 में पार्टी को सत्ता के शेखर तक ले जाने का संकल्प भी लिया गया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकता के बल पर 2024 चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाना है. ग्यारह सांसद झारखंड में जिताना है. स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अंबर राय चौधरी ने दिया तथा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार की अगुवाई में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का स्वागत कार्यक्रम किया गया. मंच संचालन त्रिशानु राय के द्वारा किया गया. वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर सांसद गीता कोड़ा के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लिया गया. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चम्पिया, नीला नाग, दीनबंधु बोयपाई, राज कुमार रजक, कृष्णा सोय, लखन बिरुवा, मुकेश कुमार, जितेन्द्र नाथ ओझा, अशरफुल होदा, सुनित शर्मा, लक्ष्मण हांसदा, अनिता सुम्बरुई, बालेमा कुई, नूतन बिरुवा, पूनम हेम्ब्रम, नूतन ज्योति सिंकु आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही