Search

 
 
 

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गीता गायन प्रतियोगिता

 
Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची के सभागार में विद्यालय स्तरीय चिन्मय गीता मिशन (चतुर्थ अध्याय) गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ गीता के महत्वपूर्ण श्लोकों के वाचन से किया गया. कक्षा छठी, सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी के बच्चों ने इसमें भाग लिया. प्रतिभागियों को उनके गायन के दौरान स्मृति, उच्चारण, लय, प्रस्तुति आदि के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया. ग्रुप सी में सौमिक चटर्जी, पी श्रीराम, अंशिका चौरसिया, सौम्या जायसवाल एवं ग्रुप डी में प्रतीक्षा जयसवाल, प्रयुक्ता दास, सूरज कुमार, सलोनी सिंह, अनुज राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किए.

संस्कृत हमें सुसंस्कृत करता है- डॉ. सिमी मेहता

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है और सभी भाषाओं की जननी भी है. संस्कृत हमें सुसंस्कृत करता है और भारत देश में संस्कृत भाषा का एक विशेष महत्व है. हमारे ऋषि मुनियों ने संस्कृत को प्रमुखता से महत्व दिया है. वेदों, उपनिषद, पुराण, महाभारत, रामायण इत्यादि महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना संस्कृत में ही हुई हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति संस्कृत को अपने जीवन का आधार बना ले, तो वह सचमुच में वर्तमान समय में भी अपने जीवन में एक विशेष ऊंचाई को हासिल कर सकता है. एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रवि शेखर ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में प्राचीन समय से बोली समझी एवं लिखी जाती है. वर्तमान समय में भी संस्कृत भाषा की विशेष महत्व देने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें – 200">https://lagatar.in/rana-pratap-of-jharkhand-won-gold-medal-with-national-record-in-200m-breast-stroke/">200

मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में झारखंड के राणा प्रताप को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही