Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति और पशुधन व‍िकास योजना के लाभुकों दें लाभ : डीडीसी

Ramgarh :  उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना व प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की गई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला पशुपालन कार्यालय, जिला गव्य विकास कार्यालय एवं जिला कल्याण कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को चिन्हित कर जल्द से जल्द लाभ देकर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने योग्य बच्चों को लाभ देने के ल‍िए जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला अधीक्षक को आपस में समन्वय कर कार्य करने व बचे हुए योग्य बच्चों को चिन्हित कर प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinets-decision-jharkhand-combined-entrance-competitive-board-is-responsible-for-determining-entrance-and-fees-in-b-ed-colleges/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : बीएड कॉलेजों में एंट्रेंस और फीस निर्धारण का जिम्मा झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव बोर्ड को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही