Search

 
 
 

विद्यार्थियों के हितों को पहली प्राथमिकता दें, नहीं तो कार्रवाई : डॉ मुकुल नारायण देव

 
कुलपति ने किया विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण प्राचार्यों को दिए कई आवश्यक निर्देश कुलपति ने कहा- कक्षाओं के संचालन में नहीं बरतें कोताही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्राचार्यों से मांगा गया मास्टर प्लान Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने बुधवार को विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया. विश्वविद्यालय की टीम के साथ कुलपति महिला कॉलेज डोमचांच, जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया तथा डिग्री कॉलेज बरकट्ठा का निरीक्षण कर महाविद्यालयों की शैक्षणिक प्रशासनिक व अन्य गतिविधियों से रूबरू हुए. जेजे कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक व कर्मचारियों को समय पालन का निर्देश देते हुए कॉलेज की बेहतरी के लिए समर्पित भाव से काम करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– JSMDC">https://lagatar.in/jsmdc-ashok-kumar-was-facing-the-allegation-of-rigging-of-76-lakhs-service-ended-without-fir/">JSMDC

: 76 लाख की हेरीफेरी के आरोप का सामना कर रहे थे अशोक कुमार, बिना एफआईआर किये ही सेवा समाप्त

दोषियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए. कक्षाओं का संचालन समय पर हो और इसको पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो निश्चित तौर पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी. कुलपति ने कहा कि शीघ्र ही सभी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित प्राचार्य विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मास्टर प्लान तैयार कर विश्वविद्यालय को समर्पित करें. इसे भी पढ़ें– सुमित">https://lagatar.in/deepak-prakash-met-sumit-kesaris-family-assured-of-help/">सुमित

केसरी के परिजनों से मिले दीपक प्रकाश, मदद का दिया भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही