Search

 
 
 

पंचायत भवनों को आदर्श स्वरूप दें : धनबाद डीसी

डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक पंचायत भवन में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रोशनी, दुरुस्त दरवाजे-खिड़की, वायरिंग व रंग-रोगन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. सभी पंचायत भवनों का नो कॉस्ट–लो कॉस्ट असेसमेंट कर आदर्श पंचायत भवन बनाने की दिशा में कार्य करें.
 

जिले की पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में ग्राम पंचायत विकास व पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना, ज्ञान केंद्रों की स्थिति, स्थापना अंतर्गत स्वीकृत प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक पंचायत भवन में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रोशनी, दुरुस्त दरवाजे-खिड़की, वायरिंग व रंग-रोगन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. सभी पंचायत भवनों का नो कॉस्ट–लो कॉस्ट असेसमेंट कर आदर्श पंचायत भवन बनाने की दिशा में कार्य करें.

उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों में बाउंड्री वॉल, वेटिंग एरिया समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है. ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो पंचायत सचिव अपने-अपने पंचायत भवन में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनका वेतन रोक दिया जाएगा. सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालय, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों और योजनाओं का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, एसडीओ राजेश कुमार, सभी बीडीओ, ब्लॉक कॉर्डिनेटर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही