Search

 
 
 

सिर्फ एक बार मौका दें, बदल देंगे झारखंड का परिदृश्य : जयराम महतो

 

जयराम महतो ने कसमार प्रखंड में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

Bokaro : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत कसमार प्रखंड के  हिसीम, मुरहुलसुदी, सिंहपुर, खैराचातर, बगदा, टांगटोना, दुर्गापुर पंचायत में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान सिंहपुर स्थित शिवालय में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली व अमन चैन की मनोकामना की. खुदीबेडा़ हिसीम चौक में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि एक बार मौका दीजिए झारखंड का परिदृश्य बदल देंगे. उन्होंने स्थानीय नौजवानों को अपने हक के लिए आंदोलन करने व लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि गिरिडीह के वर्तमान सांसद सीपी चौधरी ने स्थानीय लोगों के लिए कुछ नहीं किया. उन्हें यहां के बेरोजगारों की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ अपने परिवार को रोजगार कैसे मिले सिर्फ उसकी चिंता है. यहां राजनेता अपनी नाकामी को छुपाने के लिए धर्म की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि हर झारखंडी को अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है. बाहर से आकर कुछ लोग यहां की जमीन पर अधिकार जमाकर बैठे हैं. जमीन हमारी, खनिज हमारा, फिर भी कुछ दबंग किस्म के लोग यहां के ग्रामीणों को डराने का काम करते हैं. परंतु ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है. झारखंड निर्माण के बाद राज्य में जितनी भी सरकारें बनी, उन सभी सरकार में बैठे नेताओं ने झारखंड की खनिज संपदा को केवल लूटने और बेचने का काम किया. स्थानीय नीति नहीं बनने के कारण झारखंड राज्य की नौकरी पर बाहरियों का कब्जा है. मौके पर गिरिडीह लोकसभा प्रभारी कमलेश महतो, गोमिया विधानसभा प्रभारी संतोष टिडूआर, पर्यवेक्षक सह प्रभारी अमरलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रखंड प्रभारी बबलू अंसारी, यादव कुमार महतो, ताराचंद महतो, राकेश महतो, उत्तम महतो, कुणाल महतो, प्रीतम महतो, राजू महतो, मनोहर महतो, पिंटू महतो, रवि महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bumper-vacancy-of-teachers-in-bihar-40-thousand-posts-will-be-reinstated-simultaneously/">बिहार

में बंपर वैकेंसी, एक साथ भरे जाएंगे शिक्षकों के 40 हजार पद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही