Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रक्तदान करके जरूरतमंदों को दें जीवनदान : मंजू अग्रवाल

Maithon : मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा शाखा की कार्यकारिणी की बैठक  12 जून सोमवार को समिति कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 जून को समिति कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि ईश्वर ने सभी को इतना योग्य बनाया है कि वे दूसरों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान महादान है, इसलिए शिविर में आकर रक्तदान जरूर करें और पुण्य का भागी बनें। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। एक यूनिट रक्त दान कर चार जिंदगी बचाई जा सकती है।  डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के कई फायदे भी हैं। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है  और हृदय  भी स्वस्थ रहता है। इसलिए आप सभी के पास रक्तदान रूपी महादान का मौका है। बैठक में भगवती रूंगटा, ज्योति खरकिया, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ललिता तुलस्यान आदि मुख्य रूप से मौजूद थीं। यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-relatives-protest-near-topchanchi-police-station-in-connection-with-priyas-murder/">

धनबाद : प्रिया की हत्या के मामले में परिजनों ने तोपचांची थाना के समीप किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही