Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

28 फरवरी से पहले ईमेल के जरिए तिमाही रिपोर्ट दें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : झारेरा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) बिल्डर्स को किसी भी हालत में राहत देने के मूड में नहीं है. ऐसे में प्रोजेक्ट की तिमाही रिपोर्ट नहीं देने वाले बिल्डर्स को नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया था. अब वैसे बिल्डर जिन्होंने अपने प्रोजेक्ट की तिमाही रिपोर्ट नहीं दी है, उन्हें 28 फरवरी तक जवाब देने का समय दिया गया है. इतना ही नहीं, उनसे जवाब देने को कहा गया है कि आखिर उन्होंने अब तक तिमाही रिपोर्ट क्यों नहीं दी है.

कई बार डेडलाइन को बढ़ाया गया, फिर भी बिल्डरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया

रांची समेत पूरे राज्य भर में बिल्डर्स के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. पहले से कई प्रोजेक्ट पूरे भी हो चुके हैं. पिछले साल बिल्डर से तिमाही रिपोर्ट मांगी थी. कई बार डेडलाइन को बढ़ाया गया, लेकिन बिल्डर्स ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. वहीं प्रोजेक्ट रिपोर्ट देने की लास्ट डेट  30 जनवरी 2022 भी खत्म हो गई. इसके बाद बिल्डर्स को नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया. साथ ही कहा गया कि उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा.

झारेरा में फिलहाल 848 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड

बताते चलें कि झारेरा मे फिलहाल 848 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं. इस मामले में झारेरा की चेयरमैन सीमा सिन्हा ने कहा कि नोटिस भेजकर उन्हें एक मौका दिया गया है और ईमेल से जवाब मांगा गया है. इसके बाद भी वे जवाब नहीं देते हैं या अपना पक्ष नहीं रख पाते हैं, तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – बूथ">https://lagatar.in/avinash-pandeys-emphasis-on-the-strength-of-congress-till-the-booth-surejwala-said-23-crores-became-poor-in-7-years-lagatar/">बूथ

तक कांग्रेस की मजबूती पर अविनाश पांडेय का जोर, सुरेजवाला बोले- 7 साल में 23 करोड़ हुए गरीब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही