Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को दें सुझाव, होगा अमल : बीडी राम

Advertisement
Advertisement
Palamu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने को लेकर मंगलवार को भाजपा ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन और दो नंबर टाउन में सुझाव पेटी के माध्यम से आमलोगों से हस्तलिखित सुझाव मांगा. यह सुझाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अग्रसारित किया जाएगा. पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि लोगों से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव लगातार मिल रहे हैं, जो यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री के प्रति आज भी लोगों का अटूट विश्वास कायम है. वहीं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि आने वाले दिनो में सुझाव पेटी शहर के विभिन्न मुख्य स्थानों पर भी रखे जाएंगे, जहां आम लोग देश को विकसित बनाने के लिए अपनी भावनाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराएंगे. उसी के अनुरूप देश के विकास की रफ्तार आगे बढ़ेगी. कार्यक्रम में विश्रामपुर विधायक पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, विभाकर पांडे, प्रफुल्ल सिंह, दुर्गा जौहरी, उदय शुक्ला, शिवकुमार मिश्र, विजय ओझा, कृष्णा गुप्ता, अविनाश उर्फ छोटू सिन्हा, भोला पांडे, शशिभूषण पांडे, इंद्रजीत सिंह डिंपल, संजय कुमार, नंदलाल गुप्ता, रिंकू रंजन, किशन मखड़िया, मनीष भीमानिया रूपा सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinet-meeting-30-proposals-approved/">चंपाई

कैबिनेट की बैठकः 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-12-at-16.29.37_a247daa9-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही