Lagatar Desk : रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का त्योहार है. इस साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं भाई भी बहन का साथ देने और उसकी खुशियों का ख्याल रखने का वादा करते हैं.
अगर आप इस खास मौके पर अपनी बहन के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो उसकी पसंद के अनुसार एक प्यारा-सा गिफ्ट देकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं.आइए जानते हैं 5 बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज.
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
फाइल फोटो
ज्वेलरी भी है अच्छा विकल्प
अगर आपकी बहन को ज्वेलरी पसंद है, तो आप उसे इयररिंग्स, ब्रेसलेट, पेंडेंट या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. उसकी पसंद को ध्यान में रखते हुए सिंपल और रोजाना पहनी जा सकने वाली ज्वेलरी चुनना बेहतर रहेगा.

कॉस्मेटिक किट से करें खुश
मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद करने वाली बहन के लिए कॉस्मेटिक किट भी अच्छा विकल्प है. आप उसकी पसंद के अनुसार लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, नेल पेंट, काजल या अन्य छोटे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कॉम्बो तैयार कर सकते हैं.
हैंडबैग या स्लिंग बैग
अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ उपयोगी भी हो, तो हैंडबैग या स्लिंग बैग चुन सकते हैं. कॉलेज, ऑफिस या आउटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला बैग अच्छा विकल्प हो सकता है. बैग खरीदते समय बहन की पसंद, रंग और डिजाइन का ध्यान जरूर रखें.

फाइल फोटो
चॉकलेट के साथ दें प्यारा सा गिफ्ट
कम बजट में बहन को खुश करने के लिए चॉकलेट के साथ कोई छोटा-सा गिफ्ट भी दे सकते हैं. इसमें मग, कीचेन, फोटो फ्रेम या छोटा पौधा शामिल किया जा सकता है. साथ ही, अगर आप अपने हाथों से बहन के लिए एक छोटा-सा प्यारा नोट लिखकर देंगे, तो यह तोहफा और भी खास बन जाएगा.

फाइल फोटो