Search

 
 
 

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, Glitz & Glam Exhibition का हुआ उद्घाटन

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में JCI Ranchi Udaan की ओर से आयोजित Glitz & Glam Exhibition का उद्घाटन किया. उन्होंने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया. उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली. महिला उद्यमियों से संवाद भी किया. मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल है. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है. महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए नया बाजार भी मिलता है.
 

Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में JCI Ranchi Udaan की ओर से आयोजित Glitz & Glam Exhibition का उद्घाटन किया. उन्होंने महिला उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया. उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली. महिला उद्यमियों से संवाद भी किया.
मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल है. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है. महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए नया बाजार भी मिलता है.


मंत्री ने कहा कि ज्वेलरी, गारमेंट्स और होम डेकोर जैसे उत्पाद महिलाओं की मेहनत और हुनर को प्रदर्शित करते हैं. ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं.


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. इससे झारखंड की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
इस अवसर पर JCI Ranchi Udaan की प्रेसिडेंट जेएफएम डॉ. प्रिया लखोटिया, सेक्रेटरी पूजा बुधिया, फाउंडर प्रेसिडेंट जीएफएस राखी जैन सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही