Search

 
 
 

महिलाओं को आरक्षण देना स्वागत योग्य कदम, ओबीसी को भी करें शामिल : राजेंद्र प्रसाद

 
Ranchi : मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लोकसभा में बिल पेश के जाने का स्वागत किया है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ओबीसी के महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जाता तो और अच्छा होता. उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों की लंबे समय से उपेक्षा होते रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद भी पहले लोकसभा में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में खुलकर समर्थन किया था. प्रसाद ने कहा कि ओबीसी के महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पेश 33% मिलने वाला आरक्षण में शामिल करने पर प्रधानमंत्री से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.

लोकसभा चुनाव के पहले लागू हो परिसीमन

प्रसाद ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन होना चाहिए और लोकसभा और विधानसभा की सीटों को बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों को बढ़ाकर 28 और विधानसभा की सीटों को 81 से बढ़ाकर 160 करने की मांग केन्द्र सरकार से की है. जिससे हर समाज समुदाय के लोगों को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके.
इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-reached-piparwar-participated-in-ganesh-puja-and-many-other-news/">विधायक

अंबा प्रसाद पहुंची पिपरवार, गणेश पूजा में हुईं शामिल समेत कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही