Search

 
 
 

बुजुर्गों को मान-सम्मान देना सबसे बड़ा धर्म : ओंकारनाथ जायसवाल

 
Panki, Palamu: बचपना सबको मिलती है, जवानी किसी-किसी को, बुढ़ापा बड़ी नसीब वालों को मिलती है. इसलिए बुजुर्गों का आदर करना हम सब का पहला कर्तव्य है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल ने कही. वे पांकी के ग्राम नवागढ़ में मारुति नंदन यज्ञ हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की ओर बढ़ रही है. इससे परिवार, संयुक्त परिवार, समाज और सगे संबंधी से अलगाव उत्पन्न हो रहा है जो चिंता का विषय है. ओंकारनाथ जायसवाल ने कहा प्रेम और सहयोग से समाज को सही दिशा दें. कुछ लोग वोट की राजनीति के चक्कर में समाज को बांटना चाहते हैं. इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के महादेव साव, सुनील कुमार चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, बाबूलाल साहू, करीम साहब, मंटू कुमार, नागेंद्र कुमार पाठक, नागेंद्र भुईयां, मदन भुईयां के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-ठगबंधन">https://lagatar.in/time-has-come-to-free-thugbandhan-from-corruption-dharamlal-kaushik/">ठगबंधन

के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है : धरमलाल कौशिक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही