संदेश’ की पड़ताल में बड़ा खुलासा : 56 हजार में बिक रहे इंटर के सर्टिफिकेट
कई केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति करेंगे संबोधित
पहले दिन यानी आज समिट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला और आनंद महिंद्रा सत्र को संबोधित करेंगे. शुरूआत में यूपीजीआईएस-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 17.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया.मेहमानों को पांच सितारा होटल में ठहराया जायेगा
इस समिट को लेकर राज्य सरकार ने कई खास इंतजाम किये हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हिस्सा लेने आ रहे मेहमानों को शहर के पांच सितारा होटल में ठहराया जायेगा. इसके लिए सभी होटल के कमरे पहले ही बुक किये जा चुके हैं. मेहमानों के घूमने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ से जैगुआर, रेंज रोवर जैसी करीब 800 लग्जरी गाड़ियां मंगायी गयी है. हर दिन मुंबई-बेंगलुरु के कलाकार समां बांधेंगे.डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी
आज दोपहर 2.30 से 4 बजे तक व्यास हॉल में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी. इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे. इसके बाद दधीचि हॉल में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉडर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे. इसके बाद भारद्वाज हॉल में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे. वशिष्ठ हॉल में सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे. इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि होंगे. इसे भी पढ़ें - बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-dead-body-of-youth-found-in-railway-siding-villagers-shut-down-outsourcing-site/">बेरमो:रेलवे साइडिंग में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग साइट को किया बंद
एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी
वहीं शाम 4.30 से 6 बजे तक व्यास हॉल में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे. साथ ही दधीचि हॉल में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी. इसके बाद भारद्वाज हॉल में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बॉस्केट ऑफ इंडिया विषयक सत्र होगा. इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगे. वशिष्ठ हॉल में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा. मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे.शाम 6.30 से रात्रि 8 बजे तक वाल्मीकि मेन हॉल में एनआरआई अवॉर्ड व सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा. इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें - जिले">https://lagatar.in/khatiani-johar-yatra-will-be-historic-in-the-district-including-discussion-on-the-condition-of-vaishyas-read-three-news-of-canopy-together/">जिलेमें ऐतिहासिक होगी खतियानी जोहार यात्रा, वैश्यों की दशा पर चर्चा समेत चंदवा की तीन खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]

Leave a Comment