Search

 
 
 

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : बोले पीएम मोदी, भारत के विकास में कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका

 
Bhopal : भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत के विकास में तीन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, वह हैं कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी. कहा कि यह क्षेत्र करोड़ों नयी नौकरियां पैदा करेंगे. अगर हम कपड़ा उद्योग को देखें, तो भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. भारत में कपड़ा से संबंधित एक पूरी परंपरा है, इसमें कौशल भी है और उद्यमशीलता भी है. मध्य प्रदेश एक तरह से भारत की कपास राजधानी है. भारत की लगभग 25% जैविक कपास की आपूर्ति मध्य से होती है.

मोदी ने 2 दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आज 24 फरवरी को 2 दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया. भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित इस समिट में प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ किया. उन्होंने देश-विदेश से आये निवेशकों, उद्योगपतियों, प्रवासी भारतीयों और स्टार्ट-अप्स को संबोधित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य की 18 से अधिक नई नीतियों का अनावरण किया. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही