Beijing: भारत के जाने-माने रक्षा विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी द्वारा टाइम्स ऑफ इंडिया में तिब्बत को लेकर लिखे गये एक लेख पर चीन गुस्से में है. चीनी ने उसका गुब्बार अपने सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से निकाला है. ग्लोबल टाइम्स में अपने एक विशेषज्ञ के हवाले से भारत को सिक्किम और कश्मीर का नाम लेकर धमकी दी है. विशेषज्ञ के हवाले से कहा कि भारत ने अगर तिब्बत पर अपनी स्थिति में बदलाव किया तो चीन सिक्किम को भारत का हिस्सा नहीं मानेगा. चीन कश्मीर मुद्दे पर अपने कथित तटस्थ रवैये में भी बदलाव करेगा. इसे भी पढ़ें : पढ़ें">https://lagatar.in/read-what-happened-in-the-chat-of-arnab-goswami-and-barc-ceo/18453/">पढ़ें
अर्नब गोस्वामी और BARC सीईओ के चैट में क्या हुई बात, कौन है AS ?
के चैट प्रमाण हैं कि दलाल मीडिया अब सरकार की साजिशों में बराबर का भागीदार है
राष्ट्र प्रतिनिधि ने स्टेन स्वामी का जिक्र करते हुए कहा, मानवाधिकारों के समर्थकों को भारत सुरक्षा नहीं देता
अर्नब गोस्वामी और BARC सीईओ के चैट में क्या हुई बात, कौन है AS ?
टाइम्स ऑफ इंडिया ने तिब्बत को लेकर ब्रह्मा चेलानी का एक आर्टिकल छापा
बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने तिब्बत को लेकर ब्रह्मा चेलानी का एक आर्टिकल छापा था. इस आर्टिकल में रक्षा मामलों के विशेषज्ञ चेलानी ने भारत सरकार को सलाह है कि अमेरिका के तिब्बत को लेकर बनाये गये कानून का चीन के खिलाफ भारत फिर से लाभ उठाये. चेलानी के अनुसार तिब्बत चीन की दुखती रग है और अगर भारत चीन की इस अतिसंवेदनशीलता का फायदा उठाने का इच्छुक नहीं है तो कम से कम वह तिब्बत पर चीन की नीतियों का समर्थन करना बंद करे. इसे भी पढ़ें : अर्नब">https://lagatar.in/arnabs-chat-proof-that-the-media-is-now-an-equal-partner-in-the-governments-conspiracies/18397/">अर्नबके चैट प्रमाण हैं कि दलाल मीडिया अब सरकार की साजिशों में बराबर का भागीदार है
चेलानी की सलाह ग्लोबल टाइम्स को रास नहीं आयी
ब्रह्मा चेलानी की यह सलाह चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स को रास नहीं आयी. ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विश्लेषक लांग शिंगचुन के हवाले से कहा कि चेलानी चीन के हमेशा से विरोधी रहे हैं और हमें संदेह है कि वह अमेरिका के गैर आधिकारिक प्रवक्ता है. चेलानी अमेरिकी हितों के अनुसार योजना बना रहे हैं और भारत के राजनयिक नीतियों को अमेरिकी नीतियों के साथ मिलाने का प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/un-representative-referring-to-stan-swamy-said-india-does-not-give-protection-to-supporters-of-human-rights/18424/">संयुक्तराष्ट्र प्रतिनिधि ने स्टेन स्वामी का जिक्र करते हुए कहा, मानवाधिकारों के समर्थकों को भारत सुरक्षा नहीं देता
Leave a Comment