Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेटरवार हादसे पर बोले बिजली विभाग के जीएम, मुहर्रम जुलूस निकालने की जानकारी दी गयी होती तो यह घटना नहीं घटती

Advertisement
Advertisement
Dhanbad/Bermo :  बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए हादसे को बिजली विभाग के जीएम (धनबाद) हरेंद्र कुमार सिंह ने दुःखद बताया है. हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिना सूचना के यह जुलूस निकाला गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. कहा कि विभाग और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी. अगर जुलूस निकालने की जानकारी बिजली विभाग को दी गयी होती तो यह घटना नहीं घटती. उन्होंने कहा कि धनबाद जिला प्रशासन को भी जुलूस निकालने से पहले जुलूस की जानकारी बिजली विभाग को देने को कहा गया है. ताकि बिजली काट दी जाये ओर कोई अप्रिय घटना ना हो . (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-criminals-shot-dead-a-youth-in-balua-diyara/">साहिबगंज

: बलुआ दियारा में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की)

ताजिया में करंट आने से 13 लोग झुलसे, चार की मौत

बता दें कि आज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे इमामबाड़ा के दर्गाह मुहल्ला से ताजिया निकाला गया था, जो कर्बला जा रहा था. इसी बीच ताजिया 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार से सट गया. तार सटने से ताजिया में करंट आ गया और 13 लोग झुलस गये. जिसमें से 4 की मौत हो गयी. वहीं अन्य 9 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल में चीख-पुकार मच गयी. आनन-फानन में सभी को बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बोकारो के बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया. इसे भी पढ़ें ; SP-SDO">https://lagatar.in/raid-in-gumla-jail-under-the-leadership-of-sp-and-sdo/">SP-SDO

के नेतृत्व में गुमला जेल में छापेमारी, मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही