Search

जीएम ने किया हजारीबाग और बानादाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रैपिड लोडिंग सिस्टम नेटवर्क की समीक्षा की, तकनीकी अड़चनें दूर करने पर भी विमर्श Hazaribagh : बानादाग कोल साइडिंग में रैपिड लोडिंग सिस्टम का नेटवर्क रेलवे को बनाना है. इसकी समीक्षा के लिए शुक्रवार को रेलवे के कई अधिकारियों जीएम अनूप शर्मा के नेतृत्व में हजारीबाग रेलवे स्टेशन और बानादाग कोल साइडिंग क्षेत्र का मुआयना किया. इस दौरान डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीआरएम अंजय तिवारी और सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार भी शामिल थे. टीम ने कोडरमा से लेकर हजारीबाग रेलवे स्टेशनों के बीच सुरक्षा जांच भी की. रेलवे की टीम पकरी बरवाडीह एनटीपीसी लोडिंग और बानादाग कोल लोडिंग की समीक्षा भी की. इस दौरान एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/a-young-man-who-was-guarding-the-canopy-due-to-fear-of-elephant-was-bitten-by-a-snake-his-condition-is-critical/">चंदवा

में हाथी के डर से पहरा दे रहे युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

लोडिंग को और अधिक बढ़ाने पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान यह चर्चा की गई कि लोडिंग को और अधिक कैसे बढ़ाई जाए. साथ ही जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसमें जो तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, उसे भी दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया. समीक्षा करने के बाद जीएम अनूप शर्मा ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि अच्छी प्रगति हो रही है. अधिक से अधिक कोल लोडिंग हो, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है. आने वाले समय में अच्छे परिणाम दिखेंगे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vehicle-checking-operation-conducted-in-tisri-two-buses-seized/">गिरिडीह

: तिसरी में चला वाहन जांच अभियान, दो बसें जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//