Search

 
 
 

देवघर स्टेशन का पूर्व रेलवे के जीएम ने लिया जायजा

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)- 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी की देवघर यात्रा को देखते हुए पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोरा 9 जुलाई को देवघर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. जीएम ने पत्रकारों से कहा कि आगामी 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी देवघर दौरे पर आएंगे. 14 जुलाई से श्रावणी मेला भी शुरू होने वाला है. पीएम की यात्रा को देखते हुए देवघर, जसीडीह समेत आसपास के अन्य स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. स्टेशन का जायजा लेने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों संग बैठक की. जीएम ने कहा कि श्रावणी मेला को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कई जोड़ी ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. मेले के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी. तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल पूर्व रेलवे रखेगी. मौके पर आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा समेत पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350922&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एंबुलेंस बनी खटारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही