Search

 
 
 

जीएम की बिजली उपभोक्ताओं से अपील : दें अपने घरों का लोड डिक्लेयरेशन

 
Ranchi: जेबीवीएनएल के रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव खराब और जले हुए ट्रांसफारर्मरों की समस्या से निजात पाने के लिए उपभोक्ताओं से अपील किया है. उन्होंने कहा कि जून माह में अत्याधिक गर्मी पड़ने और बारिश एवं ठंडरिंग के कारण ट्रांसफारर्मर जलने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. जून माह में रांची शहर एवं ग्रामीण इलाकों में कुल 154 ट्रांसफारर्मरों को बदला गया. उन्होंने कहा कि आम कंज्यूमर से अनुरोध है कि वे लोड डिक्लिरेशन फार्म जो जेबीवीएनएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उसे जमा कराएं. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/land-and-flats-will-become-costlier-in-urban-areas-of-ranchi-from-august-1/">रांची

के शहरी इलाकों में 1 अगस्त से जमीन और फ्लैट हो जायेंगे महंगे
उन्होंने कंज्यूमरों को आश्वस्त किया कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के द्वारा लोड वृद्धि कराने पर भी जितना मीटर रीडिंग आएगा उतना ही बिल देना होगा. लोड बढ़ोतरी के बावजूद फिर्क्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. उदाहरण के लिए यदि किसी कंज्यूमर के घर का लोड 2 केवी या 20 केवी है, उन्हें फिक्स चार्ज के रूप में 100 रुपये ही देने होंगे. उनके द्वारा जितनी बिजली खपत की जाएगी, मीटर रिकार्ड होगा, उतना ही बिल लिया जाएगा. लोड की जानकारी मिल जाने के बाद आवश्कयकतानूसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ायी जाएगी या उसे बदला जाएगा. इससे कंज्यूमरों को बिजली समस्या नहीं होगी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-area-commander-of-militant-organization-jjmp-pramod-singh-arrested/">पलामू

: उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रमोद सिंह गिरफ्तार

बिजली अफसर प्राथमिकता के आधार पर बदलें खराब और जले ट्रांसफार्मर

जीएम पीके श्रीवास्तव ने अपने बिजली अफसरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित करके खराब एवं जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य करें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही