Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PMCH धनबाद में जीएनएम स्कूल सह छात्रावास का निर्माण होगा

  • 6,05,12,183 रुपये का आवंटन, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रांची के सिविल सर्जन होंगे
  •  वित्तीय वर्ष 2022-23 में 83 लाख 58 हजार 183 रुपए आवंटित हुए
Dhanbad: नर्सिंग छात्राओं के लिए धनबाद के पीएमसीएच में जीएनएम स्कूल सह छात्रावास निर्माण की स्वीकृति 5 सितंबर 2018 को ही दी गयी थी. तत्कालीन सरकार ने 5 करोड़ 47 लाख 24 हजार 100 रुपए की मूल राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति दी थी. भवन निर्माण के लिए अब तक 5 करोड़ 21 लाख 54 हजार रुपए का आंवटन किया जा चुका है. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 83 लाख 58 हजार 183 रुपये का आवंटन किया गया है. कुल 6,05,12,183 रुपये का आवंटन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से जानकारी दिया है कि विभागीय पत्रांक-117(9) दिनांक -27.02.2023 के आलोक में महाप्रबंधक राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद राशि का आवंटन किया गया है. इसे पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ghatshila-college-changed-its-decision/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन

काम की गुणवत्ता पर ध्यान रखने की जरूरत

आवंटित की गयी राशि के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार को बनाया गया है, जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. निर्देश दिया गया है कि काम में किसी तरह की बढ़ोतरी बिना राज्य सरकार के अनुमोदन नहीं किया जाएगा. वहीं भवन निर्माण निगम के संबंधित मुख्य अभियंता-अधीक्षण अभियंता योजना की वित्तीय समीक्षा के बाद सुनिशिचत करेंगे कि राशि निर्धारित नियम के अनुरूप ही खर्च की जाए. कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए कहा गया है. यदि काम में किसी भी तरह की लापरवाही होती है, तो संबंधित अभियंता जिम्मेदार होंगे. इसे भी पढ़ें- घरेलू">https://lagatar.in/domestic-electricity-consumers-can-take-advantage-of-lump-sum-deposit-scheme/">घरेलू

बिजली उपभोक्ता उठा सकते हैं एकमुश्त जमा योजना का लाभ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही