Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोवा : संकट में कांग्रेस, 5 विधायक लापता, 5 को अज्ञात स्थान पर भेजा

Advertisement
Advertisement
Panji : गोवा में कांग्रेस एक बार फिर मुसीबत में घिरते दिख रही है. कांग्रेस के 11 में से 5 विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं. कांग्रेस ने दो विधायक माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर बीजेपी के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी  ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक से राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए गोवा जाने को कहा है. इस बीच विधानसभा का सत्र शुरू होने पहले ही विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है. इसे भी पढ़ें –पीएम">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-leaves-for-deoghar-by-road-to-attend-pm-modis-program/">पीएम

मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेश बैस सड़क मार्ग से देवघर रवाना

विपक्ष के नए नेता के नाम की घोषणा होगी

कांग्रेस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पार्टी के पांच अन्य विधायकों से पहले ही संपर्क नहीं हो पा रहा है. पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर ने बताया कि पार्टी सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के नए नेता के नाम की घोषणा करेगी. सोमवार सुबह तक कांग्रेस के 11 विधायकों में से पांच विधायक पार्टी के साथ थे, वहीं पांच अन्य विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. विधायक एलेक्सो सिकेरा अपने घर पर हैं और उन्होंने पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की है कि पांच विधायकों को किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि ये विधायक पार्टी के साथ ही हैं और उन्हें पार्टी को आगे बंटने से बचाने के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

कुछ विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं

यह घटनाक्रम इन अटकलों के बीच सामने आया है कि 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के कुछ विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. गोवा में यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ आया है, जब हाल में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सत्तारूढ़ शिवसेना के कुछ विधायकों के बागी हो जाने के कारण महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/india-will-become-the-worlds-most-populous-country-next-year/">भारत

अगले साल बन जायेगा दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही