Search

 
 
 

गोवा : भारतीय नौसेना का मिग-29K फाइटर दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र के ऊपर हुआ क्रैश

 
Panaji : भारतीय नौसेना के एक मिग 29K फाइटर के गोवा तट पर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी है. नेवी ने जानकारी दी है कि मिग-29K रूटीन फ्लाइट के तहत समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था. कहा गया  कि बेस पर लौटते समय मिग में तकनीकी खराबी आ गयी. इसके बाद पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया. नौसेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर पायलट को रेस्क्यू किये जाने की सूचना है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी बनाने का आदेश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही