Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोवा पुलिस का खुलासा, 12 हजार के ड्रग्स ने ली सोनाली फोगाट की जान

Advertisement
Advertisement
Panji : सोनाली फोगाट मर्डर केस में गोवा पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आयी है. पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट के पीए ने 12 हजार में ड्रग्स खरीदी थी. सोनाली को ड्रग्स पानी में मिलाकर जबरन पिलाई गई थी. सोनाली की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने पूरी रिपोर्ट तैयार की है. इसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर का कबूलनामा भी शामिल है. आरोपियों ने पुलिस के सामने कई और अहम और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस को सेंट एंथोनी अस्पताल में पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक सोनाली फोगाट को सुधीर पाल सांगवान और सुखविंदर सिंह नाम के शख्स वेगाटोर इलाके के लियोनी रिजार्ट से सेंट एंथोनी अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें– धनबाद:">https://lagatar.in/ak-47-recovered-from-prem-prakashs-house-ed-asks-ranchi-police-to-register-fir/">धनबाद:

 झारखंड की बेटी की हत्या हो गई और मुख्यमंत्री मीट-भात खाने में व्यस्त : राज सिन्हा

सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित परिवार की शिकायत पर अंजुना पुलिस ने तुरंत सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मुकदमा दर्ज किया. ये मुकदमा सोनाली के भाई रिंकू फोगाट की शिकायत पर दर्ज किया गया. मुकदमा दर्ज करते ही पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को अंजुना पुलिस स्टेशन पूछ्ताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के दौरान सुधीर पाल सांगवान ने यह कहते हुए अपराध कबूल कर लिया है कि गोवा पहुंचने के बाद वो सुखविंदर सिंह के साथ सोनाली फोगाट को पार्टी करने के बहाने गोवा के अंजुना में कर्ली रेस्तरां ले गया और वहां उसने एक ड्रिंक में जानलेवा नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती सोनाली फोगाट को पिला दिया. सुधीर ने ये भी खुलासा किया कि सुखविंदर सिंह ने वो नशीला पदार्थ (एमडीएमए) हासिल करने में उसकी मदद की थी, बाद में पूछ्ताछ के दौरान ये बात सुखविंदर सिंह ने कबूल भी की. ड्रिंक पीने के बाद सोनाली रेस्तरां में असहज महसूस करने लगी. उसकी ताबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. बाद में उसे सुधीर पाल सांगवान और सुखविंदर सिंह होटल ग्रांड लियोनी रिजार्ट ले गए और फिर सेंट एंथोनी अस्पताल ले गए, जहां सोनाली को मृत घोषित कर दिया गया.

रिजॉर्ट में ड्रग्स का सेवन

अंजुना पुलिस ने जांच के दौरान कर्लीज रेस्तरां की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच की, जिसमें साफ दिख रहा था कि सुधीर सोनाली को जबरदस्ती ड्रिंक के बहाने नशीला पदार्थ (एमडीएमए) पिला रहा है. इसके बाद 26 अगस्त को अंजुना पुलिस ने सुधीर व सुखविंदर को सोनाली के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर किया. सुधीर पाल से दिनेश और सुदेश की मौजूदगी में सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपी सुधीर पाल सांगवन ने खुलासा किया कि 22 अगस्त को वो खुद, सोनाली फोगाट और सुखविंदर गोवा आए और ग्रैंड लियोनी रिज़ॉर्ट में रुके, जहां उन्होंने होटल के रूम बॉय की मदद से एमडीएमए नाम की ड्रग खरीदी. इसके लिए दोनों ने 5 हजार और 7 हजार का भुगतान किया, यानी ड्रग्स 2 बार खरीदी गई. पहले तीनों ने अपने होटल के कमरे में एमडीएमए ड्रग का सेवन किया और फिर कर्लीज बीच के लिए रवाना हुए.
इसे भी पढ़ें– चीनी">https://lagatar.in/grandfathering-of-chinese-soldiers-indian-shepherds-stopped-in-demchok-ladakh/">चीनी

सैनिकों की दादागीरी, लद्दाख के डेमचौक में भारतीय चरवाहों को रोका

सोनाली को पिलाया ड्रग्स का ओवरडोज

आरोपी सुधीर पाल ने बताया कि उसने एक खाली पानी की बोतल में एमडीएमए ड्रग्स डाला और उसे अपने साथ कर्लीज बीच क्लब में ले गया. साथ ही, बाकी बची हुई एमडीएमए दवा पैकेट में रखी, जिसे उसने अपनी पैंट की जेब में रखा. कर्लीज बीच पर भी ड्रिंक में एमडीएमए ड्रग मिलाया, जिसे तीनों ने वहां पिया. सोनाली ने उसे बताया कि वो काफी असहज महसूस कर रही हैं. सोनाली के कहने पर वो उसे टॉयलेट ले गया. जहां सोनाली को उल्टी हुई. यह देखकर सुधीर समझ चुका था कि सोनाली को ड्रग का ओवरडोज हुआ है. बाद में डर की वजह से सुधीर ने बाकी बचे एमडीएमए को उसी खाली बोतल में डाल कर पहली मंजिल पर बने उसी टॉयलेट के फ्लश टैंक में डाल दिया और ढक्कन बंद कर दिया.
इसे भी पढ़ें– दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-demand-for-resignation-of-lieutenant-governor-aap-mlas-will-sit-in-the-assembly-all-night/">दिल्ली

: उपराज्यपाल के इस्तीफे की मांग, पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे AAP विधायक

रेस्तरां के टॉयलेट से बोतल बरामद

इस बयान के आधार पर अंजुना पुलिस उक्त बीच पर गयी. सुधीर और सुखविंदर भी पुलिस के साथ मौजूद थे, दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां स्थित रेस्तरां के टॉयलेट से वो बोतल बरामद की, जिसमें एमडीएमए मिला हुआ था. इस दौरान पुलिस के साथ FSL टीम भी मौजूद थी. उस पानी की बोतल पर "बिसलेरी" का लेबल लगा हुआ था. तफ्तीश करने पर साफ हुआ कि बोतल में भरा हुआ पदार्थ एमडीएमए है, जिसका वजन 2.20 ग्राम था. इस बोतल को फिंगर प्रिंट मिलान करने के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

रेस्तरां में ड्रग्स सेवन

पुलिस के मुताबिक, कर्लीज बीच शैक से लौटने पर आरोपी सुखविंदर सिंह से फिर पूछताछ की गयी, जिसमें उसने बताया कि उन्होंने दत्ता प्रसाद गांवकर से प्रतिबंधित ड्रग एमडीएमए खरीदे थे, जो ग्रैंड लियोनी रिजार्ट में बतौर रूम बॉय काम करता है. आगे की जांच में पता चला कि कर्लीज बीच शैक के मालिक और वहां के मैनेजमेंट ने अपने रेस्तरां में ड्रग्स के सेवन की अनुमति दी थी. उनकी जानकारी में थी कि गेस्ट यहां ड्रग का सेवन करते हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी.
इसे भी पढ़ें– खनन">https://lagatar.in/mining-lease-case-hearing-on-basant-soren-case-in-ec-know-what-happened-on-monday/">खनन

लीज मामला: EC में बसंत सोरेन केस पर हुई सुनवाई, जानें सोमवार को क्या हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही