National News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रविवार को गोवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही पार्टी के जनसंपर्क अभियान गोय राखोन यात्रा में शिरकत करेंगे. यात्रा दोपहर 3 बजे पेरपेचुअल सक्कुर ग्राउंड से शुरू होकर कलकोंडा स्थित दैवज्ञ भवन और लोहिया मैदान होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम (MCC ग्राउंड) पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
STORY | Rahul Gandhi to join Cong yatra in Goa, address public meeting Congress MP Rahul Gandhi will on Sunday participate in the party's ongoing 'Goy Rakhon Yatra' (Save Goa Campaign), a public outreach initiative ahead of the 2027 Goa assembly polls, a party functionary said. The Opposition party's campaign in the coastal state will conclude on Sunday, he said. READ: https://t.co/sKN7aexLv5
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2026
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने शनिवार को पीटीआई को जानकारी दी कि पिछले 28 दिन से जारी यात्रा का समापन रविवार की जनसभा के साथ हो जायेगा.
बता दें कि कांग्रेस की गोय राखोन यात्रा 22 सितंबर को शुरू हुई थी. यात्रा गोवा के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी,.
कांग्रेस ने इस यात्रा को गोवा की जमीन, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन करार दिया है. यात्रा 2027 में प्रस्तावित गोवा विधानसभा चुनाव से पूर्व निकाली गयी. जानकारों ने गोय राखोन यात्रा को राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने और राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास बताया है.
इस यात्रा में उन विधानसभा क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, , जिनका प्रतिनिधित्व सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक करते हैं।.चोडणकर के अनुसार राहुल गांधी को इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन एसआईआर को लेकर दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.