Search

 
 
 

सुखाड़ में भगवान भरोसे अन्नदाता किसान : डॉ आरसी प्रसाद मेहता

 
कांग्रेस नेता ने किसानों के साथ की सभा, सरकार को अन्नदाता राहत योजना गठन का दिया सुझाव Hazaribagh : हजारीबाग सहित झारखंड प्रदेश में सुखाड़ से किसानों में त्राहि-त्राहि मची हुई है. हजारीबाग जिले समेत प्रदेश अन्य हिस्सों में धान के बिचड़े सूख रहे हैं. बिचड़ों के साथ-साथ किसान का हौसला एवं दिल पसीज रहा है. यह बात कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने बरही के पंडरिया गांव में किसानों की सभा में कही. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का दु:ख-दर्द समझे, क्योंकि पिछले वर्ष किसानों ने जो धान बेचे हैं, उन्हें अब तक पूरी राशि नहीं मिली है. किसानों ने उधार लेकर धान का बीज और भदवा फसल लगाई है. वह फसल सूख रहे हैं. पिछले वर्ष किसानों को जो राहत राशि मिली थी, उसमें से आधे बिचौलिए खा गए. सरकार किसानों के लिए एक अलग अन्नदाता राहत योजना का गठन करे ताकि किसान पलायन न करें. इसे भी पढ़ें :कोलकाता">https://lagatar.in/national-conference-of-aisa-to-be-held-in-kolkata-from-august-9-bose/">कोलकाता

 में 9 अगस्त से होगा आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन : बोस

सभा में ये रहे मौजूद

सभा में पंडरिया गांव युवा समाजसेवी प्रिया प्रसाद, चंदन कुमार भारतीय, छोटेलाल प्रसाद, राजकुमार, मोहित कुमार, गोपाल महतो, कौशल कुमार, पवन कुमार, शिव शर्मा, किशोरी प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, आदित्य पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-herd-of-gajrajs-created-havoc-villagers-in-panic/">गिरिडीह

: गजराजों के झुंड ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही