ओरमाझी में छोटे-छोटे फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले सचिन तेंदुलकर
Shubham Kishore Ranchi : महान क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची पहुंचे. यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर सचिन ने कहा कि वे युवा फाउंडेशन के साथ सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के लिए भी काम करते हैं. उसी सिलसिले में छोटे-छोटे फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने यहां आये हैं. एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे. एयरपोर्ट से निकल कर सचिन और अंजलि युवा फाउंडेशन के ओरमांझी स्थित अकादमी पहुंचे. वहां वे बच्चों के साथ खेलते दिखे. उन्होंने बच्चों को प्रैक्टिस करते हुए देखा. सचिन बच्चों से काफी घुलते हुए दिखे. उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई. वहां सचिन ने कहा कि फाउंडेशन के कारण आज पहली बार रांची की ट्रिप हुयी है. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है. आज बच्चों ने उनका दिन खास बनाया. वे बच्चों के साथ काफी खुश महसूसी कर रहे थे.सभी माता-पिता अपने बच्चों को सपोर्ट करें
सचिन ने बच्चों को देखकर अपना बचपन याद किया. उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ उन्होंने केक भी काटा. युवा फाउंडेशन की भी सचिन ने तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि उनके फाउंडेशन के सपोर्ट से बच्चों का भविष्य उज्जवल हो, तो देश के लिए अच्छा रहेगा. उन्होंने बच्चों के परिजनों को भी संदेश दिया कि बच्चों को सपोर्ट करें, एक दिन वो आपकी चेहरे पर मुस्कान लायेंगे.alt="" width="600" height="400" />
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व
सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव! [wpse_comments_template]
Leave a Comment