Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान भरोसे रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा, खुला रहा मेन गेट, सुरक्षाकर्मी गायब

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के कैदी वार्ड में बड़ी लापरवाही देखने को मिली. कैदी वार्ड का गेट पूरी तरह से खुला दिखा. सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कोई भी सिपाही मौजूद नहीं था. ऐसे में कैदी वार्ड से कैदियों का भागना आसान हो सकता है. बता दें कि रिम्स से अब तक कई कुख्यात कैदी फरार हो चुके हैं. इनमें नक्सली और हत्या के आरोपी भी शामिल हैं. ऐसे में एक बार फिर कैदी वार्ड का गेट का खुला होना और सुरक्षाकर्मियों का नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

 कब-कब भागे हैं रिम्स से कैदी

16 अक्टूबर 2022ः रिम्स के कैदी वार्ड से 2 कैदी फरार हो गए. इनमें एक नक्सली, जबकि दूसरा छेड़छाड़ का आरोपी था. दोनों कैदियों ने मिलकर वार्ड की ग्रिल तोड़ी और फरार हो गए. 19 सितंबर 2021ः हत्या के मामले में होटवार जेल में बंद कैदी को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. इलाज के दौरान आईसीयू से कैदी भाग गया. 6 फरवरी 2021ः हत्या के आरोप में दुमका जेल से लाया गया कैदी सिद्धेश्वर ओरिया फरार हो गया. अक्टूबर 2019ः रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में से एक कैदी फरार हुआ था. रांची के बिरसा मुंडा जेल का कैदी हाथ से रस्सी को सरकाने के बाद खिड़की से कूदकर भाग निकला. 16 मई 2018ः जरिया करमटोली निवासी हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी बुधराम उरांव रिम्स से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. उसके खिलाफ बेड़ो थाना में हत्या के 2 समेत एक आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज था. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 MAY।।बीजेपी की त्राहिमाम यात्रा।।खूंटीःखाई में गिरी गाड़ी, 4 मरे।।बिहारःमिड-डे मील में सांप।।सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार।।पहलवानों के समर्थन में आए बाबा रामदेव।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही