Search

गुजरात में भगवान ही मालिक, सरकारी कोविड अस्पताल में यज्ञ, लाशों का अंतिम संस्कार तक नहीं हो पा रहा

Ahmedabad :  आज बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में  1,84,372 नये मामले सामने आये हैं. उधर गुजरात के सूरत से खबर आयी है कि यहां के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना से बचने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया.  आर्य समाज के लोगों ने अस्पताल में यज्ञ कराया. आर्य समाज के सदस्यों के अनुसार  उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा यज्ञ करने के लिए कहा गया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने आर्य समाज के अध्यक्ष उमाशंकर आर्य के हवाले से बताया कि इससे पहले रामनाथ घेला और कुरुक्षेत्र श्मशान घाटों पर भी यज्ञ किया गया था. अस्पताल के डीन की तरफ से हमें कोविड अस्पताल के सामने यज्ञ करने के लिए बुलाया गया था. बता दें कि गुजरात में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है.

 खबरों के अनुसार यहां हर घंटे 3 लोगों की जान जा रही है. मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने से सांस उखड़ रही है. अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के कारण मरीज एंबुलेंस में ही दम तोड़ दे रहे हैं. मौत के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

पिछले 24 घंटे में 6,690 मरीज

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 6,690 मरीज सामने आय़े हैं. राजधानी अहमदाबाद में 2,251 नये कोविड केस दर्ज हुए हैं. सूरत में एक हजार लोग संक्रमित पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में 23 लोगों की मौत हुई है.   राजकोट और पोरबंदर का हाल भी बेहाल है. राजकोट में 529 मामले सामने आये हैं.  

अहमदाबाद के सबसे बड़े कोविड अस्पताल का बुरा हाल है.  यहां कोरोना संक्रमितों के लिए 1200 बेड का इंतजाम किया गया था, लेकिन सभी बेड भर चुके हैं.  जिस कारण से अब मरीजों को बाहर ही रोक दिया जा रहा है.  अहमदाबाद के सिविल अस्पतालों के कैंपस के बाहर एंबुलेंस कतारों में खड़ी है.  मरीजों को बेड खाली होने का इंतजार हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//