Search

 
 
 

गोड्डा : चूल्हे की चिंगारी से 11 घर हुए राख, लाखों का नुकसान

 

सभी पीड़ित आदिवासी परिवार के हैं

Godda : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के फूलबड़िया गांव में गुरुवार की दोपहर 11 आदिवासी परिवारों के घर जलकर राख हो गए. आग चूल्हे से उड़ी चिंगारी से लगी और देखते ही देखते घरों को चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के क्रम में गांव के बाबूजी टुडू के घर से उड़ी चिंगारी ने फूस के छप्पर को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ते हुए 11 घरों तक पहुंच गईं. जब तक ग्रामीणों की भीड़ जुटती और पानी की व्यवस्था करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. आग की तपिश इतनी जबरदस्त थी कि किसी को नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी. जब जब तक अग्निशमन की गाड़ी जिला मुख्यालय से घटना स्थल तक पहुंची तब तक गरीबों  के सपनों का आशियाना समाप्त हो चुका था. घरों में रखे कपड़ा, बर्तन, खटिया, कागजात, अनाज सबकुछ जल गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही