Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : 7 जून को कोलकाता से उड़ान भरेंगे गोड्डा के 111 हज यात्री

Godda : गोड्डा जिला के एक सौ ग्यारह हज यात्री आगामी सात जून को हज के लिए उड़ान भरेंगे. इसकी जानकारी देते हुए राज्य हज समिति के समन्वयक सह जिला हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इकरारुल हसन आलम ने बताया कि सभी यात्री नेता जी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता से एक ही दिन एक साथ मदीना के लिए उड़ान भरेंगे. फ्लाइट शिडयूल में हो रहे विलम्ब से हज यात्रियों में काफी मायूसी थी. लेकिन उड़ान की तारीख के एलान के साथ सबके चेहरे पर मुस्कुराट आ गई है. सभी हज यात्रियों को उड़ान की तिथि से दो दिन पहले यानी पांच जून को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक कोलकाता हज हाउस में रिपोर्ट करनी होगी. जिसके बाद उन्हें वीजा, पासपोर्ट, हवाई जहाज का आने जाने का टिकट सहित विभिन्न सामग्री दूसरे दिन उपलब्ध कराई जाएगी. हाजी हसन आलम के अनुसार हज यात्री रिपोर्टिंग के समय अपने साथ जमा राशि रशीद की मूल प्रति, कोविड टीकाकरण डबल डोज प्रमाण पत्र और हेल्थ कार्ड दिखाएंगे. यह">https://lagatar.in/godda-one-youth-arrested-with-loaded-country-made-pistol-another-absconding/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फ़रार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही