Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: मारूति वैन से तस्करी के 120 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Godda: झारखंड के रास्ते बिहार जानेवाली अवैध शराब की तस्करी के लिए गोड्डा सेफ जोन बनता जा रहा है. बिहार के भागलपुर और बांका की सीमा इससे लगती है. कई बार पकड़े जाने के बाद भी तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मुफस्सिल थाना प्रभारी गजेश कुमार को 23 अप्रैल को सूचना मिली कि एक मारुति वैन से अंग्रेजी शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के आलोक में अहले सुबह पुलिस वाहनों की जांच करने लगी. इसी क्रम में सफेद रंग की मारुति वैन डब्लूबी 02 वी 8896 पहुंची तो उसे रुकने का इशारा किया गया मगर ड्राइवर किनारे से निकालकर तेजी से भागने लगा. पुलिस के पीछा करने के क्रम में कुछ दूर आगे जाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़ अंधेरे में फरार हो गया. गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया. जिसमें अवैध शराब की पांच पेटी पायी गयी. पेटी खोलने पर ब्लैक डाग का लेबल लगा 120 बोतल शराब बरामद किया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617402&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : पीएम एफएम रेडियो सेंटर का 28 अप्रैल को ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही