Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बिहार जा रही स्कॉर्पियो से 1360 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Godda : झारखंड से अवैध रूप से बिहार ले जा जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप (1360 बातल) गोड्डा पुलिस ने बरामद की है. घटना मंगलवार की रात मोतिया थाना क्षेत्र के खटनई मोड़ की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर काले रंग की स्कॉर्पियो पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोड कर बिहार ले जा रहे हैं. पुलिस सक्रिय हुई और गोड्डा-बांका (बिहार) की सीमा पर खटनई के समीप बनाए गए अंतरराज्यीय चेकनाका पर कड़ाई से वाहनों की चेकिंग की जाने लगी. चेकनाका पर पहुंची काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को देखते ही चेकनाका से पहले ही अमलो गांव की ओर मुड़कर तेजी से भागने लगी. पुलिस ने पीछा कर आमदाकनौली के आगे प्रतापपुर हाट के समीप स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. चालक सहित अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. गाड़ी की तलाशी लेने पर उस पर कई कार्टून में भरी अवैध शराब की बोतलें मिलीं. कार्टून से कुल 1360 शराब की बोतलें बरामद कीईं. पुलिस गाड़ी सहित शराब को जब्त कर थाना ले गई. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें बेरमो">https://lagatar.in/enthusiasm-visible-among-voters-of-bermo-assembly-constituency/">बेरमो

विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में दिखा उत्साह

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही