Search

 
 
 

गोड्डा : पोड़ैयाहाट में 90 बोतल अवैध शराब के साथ 2 बाइक जब्त

 
Godda : लोकसभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर गोड्डा जिल  पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर दो बाइक पर बोरी में छुपाकर ले जाई जा रही करीब 90 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. रात्रि गश्ती के क्रम में थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव को सूचना मिली कि बोरी में भरकर अंग्रेजी शराब बाइक पर ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने पसई गांव के पास दो बाइक पर सवार युवकों का पीछा किया. पुलिस को देख युवक रोड किनारे बाइक खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस ने दोनों बाइक की तलाशी ली, तो अलग-अलग बोरी में भरकर 90 बोतल (33 लीटर) अंग्रेजी शराब रखी हुई थी. शराब सहित दोनों बाइक को जब्त कर पुलिस थाना ले आई. अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी रही है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-50-day-training-for-women-in-tasar-production-begins/#google_vignette">साहिबगंज

: महिलाओं के लिए तसर उत्पादन का 50 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही