Search

 
 
 

गोड्डा : ट्रांसफॉर्मर बदलते समय करंट लगने से 2 बिजली मिस्त्री झुलसे, एक गंभीर

 

महगामा की घटना, गंभीर रूप से जख्मी हुसैन अंसारी का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Godda : गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में 1 अगस्त मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने के दौरान करंट लगने से दो बिजली मिस्त्री झुलस गए. घटना हीर करहरिया गांव की है. गंभीर रूप से घायल बिजली मिस्त्री हुसैन अंसारी को आनन-फानन में खाट पर लादकर महगामा अस्पताल जे जाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जबकि दूसरा मिस्त्री मोइन अंसारी मामूली जख्मी हुआ है. जानकारी के अनुसार, दोनों बिजली मिस्त्री तार काटने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. इसी दौरान हुसैन अंसारी तार से चिपक गया. उसे बचाने के क्रम में मोइन अंसारी भी झुलस गया. विभागीय पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि हीर करहरिया गांव में दोपहर में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए दोनों मिस्त्री गए हुए थे. उस दौरान बिजली सप्लाई काट दी गई थी. मगर किस प्रकार करंट प्रवाहित हुआ इसकी जांच करने के लिए टीम को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि संभवत: ग्रामीणों द्वारा अगल-बगल के दूसरे ट्रांसफॉर्मर से लाइन लाने की वजह से ऐसी घटना हुई है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/tree-fell-due-to-heavy-rain-in-pakur-main-road-leading-to-dumka-jammed-for-hours/">पाकुड़

में भारी बारिश से गिरा पेड़, दुमका जाने वाली मुख्य सड़क घंटों जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही