Search

 
 
 

गोड्डा : टायर लदे वाहन से 1900 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त समेत 2 खबरें

 
Godda : गोड्डा जिला पुलिस ने पुराने टायर लादकर जा रहे पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. घटना गोड्डा-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के निर्झर मोड़ की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टायर लदे वाहन में छुपाकर शराब की पेटियां ले जाई जा रही हैं. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विपिन यादव के नेतृत्व में पुलिस ने बताए मार्ग पर वाहन की टोह में लग गई. इसकी भनक लगते ही तस्कर निर्झर मोड़ स्थित लाइन होटल के पास पेड़ के नीचे पिकअप वाहन खड़ा कर फरार हो गए. पुलिस वाहन (संख्या जेएच10 सीएल 5192) को जब्त कर थाना ले गई. वाहन की तलाशी लेने पर टायर के नीचे तिरपाल से ढककर शराब से भरे करीब 12 कार्टून रखे मिले. कार्टून से कुल 1896 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

26 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने हाट-बाजार में देसी शराब बेचने के लिए बाइक से ले जा रहे एक युवक प्रफुल्ल कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. वह साबेजोड़ा गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी कृष्णा कुमार टीम के साथ गश्ती थीं. साबेजोड़ा गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार युवक तेजी से भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. बाइक पर प्लास्टिक के दो जरकिन में भरकर रखी करीब 26 लीटर देसी शराब बरामद की गई. युवक ने अपना अपरात स्वीकार करते हुए बताया कि वो हाट-बाजार में घूम-घूमकर शराब बेचने का काम करता है. पुलिस ने शराब समेत बाइक जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही