Lalmatiya (Godda) : ललमटिया में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा भोडाय रेलवे लाइन के समीप स्थित तालाब की है. युवक की पचान श्रीनाथ सोरेन (22 वर्ष) के रूप में हुई. शुक्रवार की दोपहर तालाब से उसका शव बरामद किया गया. वह मूल रूप से पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महुआ टोला गांव का रहने वाला था. शादी के बाद से वह बड़ा भोडाय के काशी टोला स्थित अपनी ससुराल में रहता था. वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था. परिजनों के अनुसार, श्रीनाथ सोरेन अपनी पत्नी सावित्री मुर्मू से स्नान की बात कहकर घर से निकला था. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो पत्नी खोजबीन करने लगी. ग्रामीणों से उसे पता चला कि उसके कपड़े व चप्पल तालाब किनारे पड़े हुए हैं. इसके बाद ग्रामीणों तालाब में उसकी खोजबीन शुरू कर दी. ललमटिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद तालाब से शव निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है.
गोड्डा : तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत समेत 2 खबरें
Last Updated: May 17, 2024 12:00 AM (IST)