Search

 
 
 

गोड्डा : एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह का कल महगामा में रोड-शो समेत 2 खबरें

 
Godda : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को महगामा पहुंचेंगे. वह गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड-शो करेंगे. उनके साथ निशिकांत दुबे भी रहेंगे. इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शिवराज सिंह का कार्यक्रम दोपहर बाद तय किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ता की टीम शिवराज सिंह के साथ रहेगी. ज्ञात हो कि बुधवार को ही कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी गोड्डा पहुंच रही हैं. वह यहां के मेला मैदान में गोड्डा से पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.

नामांकन वापस लेने वाला एआईएमआईएम प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित

Godda : गोड्डा लोकसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. मंसूर अंसारी के नामांकन वापास लेने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. इस आशय का पत्र एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव समीर अली ने मंगलवार को जारी किया है. मो. मंसूर के इस कदम से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता में उनके प्रति रोष है. नेताओं ने कहा कि मंसूर ने खास दल को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कमद उठाया है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-child-seriously-injured-after-being-hit-by-scorpio-in-barhet/">साहिबगंज

: बरहेट में स्कॉर्पियो के धक्के से बच्चा गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही