Search

गोड्डा : झारखंड में 200 यूनिट फ्री बिजली, सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान- हेमंत

Godda : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार आम जनता के लिए काम कर रही है. सरकार लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है. बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिया. लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है. वहीं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान दिया है. उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है. गोड्डा से इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी संजय यादव के नामांकन में भाग लेने आए हेमंत सोरेन सोमवार को सिकटिया स्थित आईटीआई कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे. मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे. सीएम ने सभा में उपस्थित महिलाओं से कहा कि हमारी सरकार ने आपके सम्मान का ख्याल रखा और मंईयां सम्मान योजना के तहत आपके खाते में हर महीना 1000 रुपए भेज रही है. पूछा कि सभी को पैसा मिल रहा है या नहीं, इस पर महिलाओं ने हाथ उठाकर सहमति जताई. हेमंत ने कहा कि अगले महीने से अब यह राशि दो हजार रुपए हो जाएगी. सोरेन ने कहा कि भाजपा ने राज्य में 18 साल तक शासन किया, लेकिन आम जनता का कोई काम नहीं किया. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया, पुरानी पेंशन योजना वापस लाई, महिलाओं को सम्मान राशि दी, गरीब बच्चों के विदेश में पढ़ने की व्यवस्था कराई. आज गरीब के बच्चों की पढ़ाई पैसे के अभाव में नहीं रुकती है. जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहां पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया है. भाजपा सिर्फ बड़े व्यापारियों व धनाढ्य लोगों के बारे में सोचती है. हमने आम गरीब के बारे में सोचा और गरीबों के लिए साल में एक लाख रुपए की आमदनी की योजना लाई. उन्होंने गोड्डा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय यादव को भरी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कहा कि भाजपा और एनडी गठबंधन की साजिशों का अंत होगा. लड़ेगा झारखंड और जीतेगा झारखंड.

झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सांप्रदायिक ताकतों को हराना राजद और इंडिया गठबंधन सरकार की पहली प्राथमिकता है. राज्य में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है. हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के साथ राज्य की पूरी जनता खड़ी है. मंच पर महगामा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय व गोड्डा से राजद प्रत्याशी संजय यादव भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//