Pathargama (Godda) : पथरगामा की जनकल्याण चैती दुर्गा पूजा समिति चिहारी पीठ की ओर से वासंतिक नवरात्र से एक दिन पहले सोवमार को कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायत्रा में 2101 कन्याएं शामिल हुईं. अयोध्या से आए आचार्य पवन जी महराज के मार्गदर्शन में पंडितों की विद्वत मंडली ने सुन्दर नदी के तट पर क्षेत्रपाल, दिक्पाल, पंच लोकपाल, षोडष मातृका, नवग्रह, ग्राम-देवता के साथ नव दुर्गा का आवाहन कर षोडशोपचार पूजन किया. जलभरी कलश शोभायात्रा में शामिल 2101कन्याओ का शक्ति-स्वरूप में पूजन कर अभिमंत्रित जल कलश में भरा गया. इसके बाद कलशयात्रा हुई. वाद्म यंत्रों,और केसरिया झंडो, से सुसज्जित कलश यात्रा "जय माता दी" के जयघोष के साथ सुन्दर नदी से निकलकर पांच किलोमीटर की पैदल कलश यात्रा करते हुए आयोजन स्थल चिहारी पीठ तक पहुंची. शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो सहित अन्य सदस्य व गणमान्य लोग कर रहे थे. बीडीओ अमल जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पांच किलोमीटर तक पैदल यात्रा में शामिल हुए. [wpse_comments_template]
गोड्डा : वासंतिक नवरात्र पर 2101 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
Last Updated: Apr 08, 2024 12:00 AM (IST)