Search

 
 
 

गोड्डा : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल गए

 
Godda : सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने मेला देखने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. दुष्कर्म घटना पिछले 29 मार्च को हुई थी. लड़की पकड़ीखुटा गांव में लगे पहाड़िया मेला देखकर लौट रही थी. रास्ते में आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया और गोलकुंडा जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान पर सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज तहकीकात शुरू कर दी. गिरफ्तार आरोपियों में दामाकोल गांव के दो युवक याकूब हेंब्रम व  लोलिन हेंब्रम और एक नाबालिग शामिल है. पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पलिस ने तीनो का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. छापेमारी में एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी रामसूरत यादव, महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्फोट्टा व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/youth-arrested-with-brown-sugar-worth-two-lakhs-in-pakur/">पाकुड़

में दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही