Search

 
 
 

गोड्डा : हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत समेत 3 खबरें

 
Mahgama (Godda) : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के महुआरा गांव में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो लोगो की झुलसकर मौत हो गई. घटना मंगलवार देर शाम की है. गांव के अरुण मंडल (55 वर्ष) व कार्तिक यादव (45 वर्ष) ईंट भट्ठा पर काम करवा रहे थे. समीप के पोल से हाई टेंशन तार गुजरा था, जो झूल रहा था. बताया जाता जाता है दोनों बिजली के करंट के संपर्क में आ गए. सूचना मिलते ही अगल-बगल के ग्रामीणों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों की चीख-पुकार से वहां मौजूद लोगों की आखें भी नम हो गईं. घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा था.

टोटो के धक्के से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Godda : पथरगामा थाना क्षेत्र के तुलसीकित्ता गांव में मंगलवार की शाम टोटो के धक्के से 4 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई. गांव के सौरभ कुमार का पुत्र सड़क पार कर रहा था. तभी अचानक टोटो धक्का मारते हुए निकल गया. घायल बच्चे को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आग से घर जलकर राख, दो मवेशी झुलसे

Mahgama (Godda) : महागामा प्रखंड के समदा गांव में एक घर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई. घरवालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. आग से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए. पीड़ित मिथलेश यादव ने बताया कि पत्नी जूली कुमारी और दोनों बच्चों के साथ वह घर पर सोए हुए थे. वृद्ध पिता गोपाल यादव दरवाजे पर सोए थे. तभी घर में आग लग गई. पड़ोसियों के शोर मचाने पर वे लोग जगे और किसी तरह से घर से भागे. ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन घर पूरी तरह जल गया. घर में रखा चावल, दाल, कपड़ा, बर्तन, जेवर समेत सभी सामान जलकर खाक राख हो गया. मिथलेश ने बताया कि होली से पहले परदेस से कमाकर घर आया था. घरा बनाने के लिए 50 हजार रुपए रखा था, सब कुछ जल गया. दो मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं. मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.  तत्काल परिवार को चावल, दाल, तिरपाल, कंबल, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही