Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी 3 युवक गिरफ्तार

Lalmatiya (Godda) : ललमटिया में मेला देखने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना बीते शनिवार की देर संध्या बोआरीजोर थाना क्षेत्र में हुई थी. पीड़िता की मां ने रविवार को बोआरीजोर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की. पुलिस ने  कांड संख्या 22/24 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महगामा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई. टीम ने तीनों आरोपियों राकेश टुडू, उमेश टुडू व जोहान बेसरा को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में बोआरीजोर थाना प्रभारी विजय कुमार केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान, उपेंद्र कुमार महतो, एसआई आनंद कुमार साहा, अंकित कुमार झा, रोमा कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-contract-worker-dies-during-treatment-family-members-demand-employment/">धनबाद

: डीवीसी के ठेका कर्मी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की नियोजन की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही