Search

गोड्डा : रोजगार मेला में 31 युवकों को मिला रोजगार

16 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 178 का हुआ चयन, 31 शॉर्टलिस्ट
Godda : जिला नियोजनालय गोड्डा ने नगर भवन भतडीहा में गुरुवार 15 जून को एकदिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी ने किया. इस मेला में स्थानीय व बाहरी कुल 16 निजी क्षेत्र की कम्पनियां लगभग 2500 रिक्ति के साथ शामिल हुई.  प्रमुख कंपनियों में बाजार स्टाइल रिटेल, एमकेएनएस मैनपावर सर्विस लिमिटेड लाइफ केअर हॉस्पिटल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, विस्ट्रोन इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड, टेकरीवाल मोटर्स, बेस्ट जॉब शामिल है. इस प्रखण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 31 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट और कुल 178 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी ने बताया कि नियोजनालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला, भर्ती-कैम्प का आयोजन किया जाता रहा है. बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे, योग्यता प्राप्त बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिल सके, इसके लिए यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा. मौके पर श्रवण कुमार एमजीएनएफ यंग प्रोफेशनल अंकिता, मनीषा लकड़ा व नियोजनालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें. यह">https://lagatar.in/giridih-two-machines-along-with-wood-worth-lakhs-seized-from-illegal-sawmill/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अवैध आरा मिल से लाखों की लकड़ियों सहित दो मशीनें ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp