Search

 
 
 

गोड्डा : चोरी की बाइक से 32 बोतल शराब जब्त, 2 युवक गिरफ्तार

 
Godda : गोड्डा जिले की हनवारा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक से 32 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बिहार-झारखंड की सीमा पर संग्रामपुर पुल के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो युवक संग्रामपुर की तरफ से बिहार सीमा की ओर जा रहे थे. संग्रामुपर पुल के पास पुलिस को देख वे पीछे मुड़ गए और भागने लगे. जवानों ने खदेड़कर कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास थैले में रखी अंग्रेजी शराब की 32 बोतलें मिलीं. हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने झारखंड से शराब ले जाकर भागलपुर में ऊंची कीमत पर बेचने की बात स्वीकारी. जांच में उनकी बाइक भी चोरी की मिली. बाइक नंबर भी अस्पष्ट है. पकड़े गए युवकों का नाम इनाम अंसारी व मोहम्मद छोटू है. दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं. युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : किरीबुरुः">https://lagatar.in/huge-quantity-of-foreign-liquor-recovered-from-the-house/">किरीबुरुः

घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही