Search

 
 
 

गोड्डा : झारखंड-बिहार सीमा पर कार से 33 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Godda : बिहार से लगने वाली गोड्डा जिले की सीमा पर पुलिस ने एक कार से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. गोड्डा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेहरमा थाना पुलिस ने बुधवार की की रात करीब डेढ़ बजे पीरोजपुर स्थित बिहार की सीमा से सटे गोविंदपुर चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की. इसी क्रम में एक सफेद रंग की अल्टरोज कार का ड्राइवर पुलिस को देख गाड़ी भगाने लगा. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को पकड़ लिया.  पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम राज कुमार शर्मा ग्राम बाखरपुर पूर्वी पीरपैंती, बिहार बताया. ड्राइवर के अनुसार, उसने झारखंड से आने के क्रम में कार में अंग्रेजी शराब रख ली थी. बिहार में शराब प्रतिबंधित रहने के कारण वहां अधिक कीमत पर शराब मिलती है. लालचवश उसने ऐसा किया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने इंपीरियल ब्लू लेबल की 15 बोतल व रॉयल स्टैग की 18 बोतल शराब बरामद की. कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस की जांच टीम में रंजन कुमार, विधान चंद्र मंडल सहित अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-child-marriage-is-a-crime-both-the-perpetrators-and-the-perpetrators-are-guilty-shankar-ravani/">धनबाद

: बाल विवाह अपराध है, इसमें करने और करानेवाले दोनों दोषी- शंकर रवानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही